वन फॉर एज्युकेशन
पीछे
3 दिन बचे हैं

HDFC बैंक परिवर्तन ECSS स्कॉलरशिप 2026-27

HDFC Bank (Parivartan)

क्लास 1 से ग्रेजुएशन तक के उन स्टूडेंट्स के लिए जिनके घर में पैसों की मुश्किल चल रही है। ₹15,000 से ₹50,000 तक।

  • कितने पैसे मिलेंगेज़्यादा से ज़्यादा ₹50,000 एक बार
  • लास्ट डेट31 अक्टू॰ 2026
  • कौन फॉर्म भर सकता है1 से 8वीं, 9वीं–10वीं +3

क्लास 1–6: ₹15,000 · क्लास 7–12 / डिप्लोमा / ITI: ₹18,000 · ग्रेजुएशन: ₹30,000 (जनरल) या ₹50,000 (प्रोफेशनल)

कौन फॉर्म भर सकता है

  • 1 से 8वीं, 9वीं–10वीं, 11वीं–12वीं, डिप्लोमा / ITI, ग्रेजुएशन
  • पूरा भारत
  • परिवार की सालाना कमाई ₹2,50,000 से कम
  • कम से कम 55% मार्क्स
  • पिछले 3 साल में घर पर मुश्किल आई हो (कमाने वाले की मौत, नौकरी जाना, बीमारी) तो पहले मौका
  • डिप्लोमा सिर्फ 12वीं के बाद वाला

कौन से कागज़ चाहिए

कागज़ पर टैप करो — क्या है और कहाँ से बनेगा, पता चलेगा

  • आधार कार्ड

    आपका आधार कार्ड। फोन में उसकी फोटो या PDF तैयार रखो।

  • पिछले साल की मार्कशीट

    पिछली पास की हुई परीक्षा की मार्कशीट (जैसे 10वीं या 12वीं)। खो गई हो तो स्कूल/कॉलेज से कॉपी मिल जाती है।

  • इनकम सर्टिफिकेट (आय प्रमाण पत्र)

    इसमें परिवार की सालाना कमाई लिखी होती है। तहसील ऑफिस या ऑनलाइन से बनता है। कुछ दिन लगते हैं, इसलिए जल्दी बनवा लो।

  • एडमिशन का प्रूफ

    अभी के कोर्स का एडमिशन लेटर या ID कार्ड।

  • बैंक पासबुक

    स्टूडेंट के बैंक पासबुक का पहला पेज (खाता स्टूडेंट के नाम पर, आधार से जुड़ा हो)। पैसे इसी में आते हैं।

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

    हाल की फोटो। ऑनलाइन फॉर्म के लिए सादे बैकग्राउंड पर फोन से खींची साफ फोटो चल जाती है।

  • माता-पिता का ID / मृत्यु प्रमाण पत्र

    जिन स्टूडेंट्स के माता या पिता नहीं रहे, उनकी कुछ स्कॉलरशिप में यह माँगते हैं।

नई स्कॉलरशिप सबसे पहले पाओ

हमारे WhatsApp या Telegram चैनल से जुड़ो, या जब कोई आपके लायक हो तो ईमेल पाओ।

हमारी टीम ने 20 अक्टू॰ 2026 को चेक किया

असली स्कॉलरशिप में कभी पैसे नहीं माँगते। अगर कोई फॉर्म “प्रोसेस” करने के पैसे माँगे, तो वो धोखा है।

ऑफिशियल फॉर्म भरो